Saturday, November 9, 2013

बिन कहे - बिन कहे

बादल  की बूंदों के साथ हूँ
इस हवा में नम सा अहसास हूँ
मैं नहीं हूँ तेरे संग मगर
हर पल जी रहा तेरे ही साथ हूँ

बिन कहे - बिन कहे

रात में वो चाँद हूँ जो देखता तुझे सारी  रात हूँ
अमावस में अँधेरे सा पर देता पहरा पूरी रात हूँ
सूरज कि बन के किरण तकता  तेरी खिड़की से तुझे बार बार हूँ

बिन कहे - बिन कहे

हम भी लिखेंगे अपना वाला sad song

हम भी लिखेंगे अपना वाला sad  song

दुनिया को सुनाएंगे , रात भर जगाएंगे
खुशनुमा आँखों में आंसू भर लायेंगे

के हम भी लिखेंगे अपना वाला sad  song

जिंदगी यूँ ही बिताएंगे
बस यूँ ही बेमकसद चलते जायेंगे
मंजिलें क्या दुनिया को ठुकराएंगे

के हम भी लिखेंगे अपना वाला sad  song

दिल चीर के दिखलायेंगे
पोस्टर यार अपने दर्द के छपवायेंगे
अहसासों कि अपने देखते हैं क्या ये कीमत लगाएंगे

के हम भी लिखेंगे अपना वाला sad  song


Saturday, August 3, 2013

हे जन !! जाग भाग अब रात जला

हे जन !!  जाग भाग अब रात जला
इस दिल में अब कुछ विश्वास जगा

हैं तेरे ही हाथों में तेरी तक़दीर
उस मौन पत्थर की मूर्त को जता

वो कौन हैं जो तुझे रोके हैं
तेरे सपनो को जो हर पल रोंदे हैं

तू भी इस मिट्टी का बना
उनको जरा अपना हक़ जो जता 

रात दिन जब तू ख़पे  हैं
तभी तो तेरा चूल्हा जले हैं

छीने  फिर भी मुहं से निवाला कोई
तो सिंहों सी दहाड़ लगा

जब गाँव की बेटी बेटी न रहे
बजारों में जब हो उनकी आबरू रुसवा

न चुप बेठ  न आसूं बहा
बन नरसिंह  पाप को जड़ से मिटा

क्यों दरिद्रता तेरे ही खातें में
मिले क्यों हर बार झूठा वादा  बाटें  में

क्यों तेरे घर में रहे कला सा उजाला
पूछ जरा उनकी जगमगाती रातों से

बच्चों को तेरे भर पेट खाना नहीं हैं
स्कूल क्यों उनका आना जाना नहीं हैं

बीनते हैं क्यों कूड़ा झुलसती गर्मी में
हो बेसहारा तो क्यों उनका कोई सहारा नहीं हैं


Monday, July 1, 2013

खुदा न करे के तू तन्हा रहें

खुदा  न करे के तू तन्हा  रहें
जा रहा हूँ मैं के मुझे जाना ही होगा

वक़्त की राह पर , तुम न थकना कभी
न देखना मुड़  के पीछे , तुम्हें मुझे भुलाना ही होगा

रात के छोर पर , जब चले हौसला भी छोड़कर
तुम न घबराना कभी, दिया इक जलना ही होगा

मैं रहू न रहूँ
इस बड़े से जहाँ में , तुम्हे अपना कोई बनाना ही होगा