Tuesday, July 17, 2012

इतनी नफ़रत क्यों हैं ??

इतनी नफ़रत क्यों हैं इस फिज़ा में
क्यों हैं वो खफ़ा तेरे से हर निगाहं में

इतना सा भी भरम तेरा न रख पाता हैं वो
हैं अजनबियों सा पर खफा हैं कुछ दोस्तों की तरह से


गलत ही हो शायद दिल  तू अपनी हर वजह में
सच उसका हर भरम हो अपनी जगह पे

तोड़कर तेरा दिल बार बार क्या चाहता हैं वो
शायद कुछ सकूं पाता होगा तेरी दर्द से भरी आह पे

खुद से क्यों गिरा देता हैं बार बार तुझे अपनी ही निगाहं में
शायद तेरा होना उसे मंज़ूर नहीं किसी भी वज़ह से




Sunday, July 15, 2012

???

मेरा दर्द ले थोड़ा सा डाल दे
इस खाली पड़े जाम में
पी गया बहुत हूँ और देख जी भी लिया बहुत हूँ
न डर यार बाँट दे थोड़ा सा बेरंग से इस जहां में
 
वो कहते हैं मेरे बालों की रंगत को देख के
के इश्क करने के दिन तो तुम्हारे नहीं लगते
मैंने कहा ये बला हैं वो बला, बाटंता हैं खुदा जिसे बड़े बेहिसाब से
बच न पाया कोई उसके शबाब से , गर देख पाया वो उसकी निगाह में

मिलने वाले देखते हैं नज़र  भर भर के खुली खुली निग़ाह से
पूछ्ते हैं क्या मर्ज़ हैं क्या दवा हैं ,लेते भी हो क्या कभी हिसाब से
हमने कहा लामर्ज़ हूँ लादवा हूँ , बस ये अब तुम दुआ करों
गर उसका दर न मिले ,तो बुला ले खुदा अपने जहां में

Thursday, July 12, 2012

वो मुझे दर्द दे पर जिगर न दे

वो मुझे दर्द दे पर जिगर न दे
वो मुझे प्यास दे पर फ़िक्र न दे

मैं चलता रहूँ यूँ ही बस यूँ ही
वो मुझे कोई दुनिया की खबर न दे

रास्तें और रास्तें हर सबह एक सफर तो दे
जिंदगी में जाना वहां हैं ऐसा कोई जुनूं न दे

कोई कहता हैं तो कहता रहे दीवाना हमको समझता रहे
बनना हैं मुझको ओरों  सा ऐसी कोई कसक न दे

हाँ जानता हूँ जो जानना था मानता हूँ जो मानना था
मुझको वक़्त को बदलने की अब कोई बेचैनी न दे



Wednesday, July 11, 2012

वो मेरी तन्हाई नहीं सुनता

वो मेरी तन्हाई नहीं सुनता
वो मेरा दर्द नहीं बीनता

मैं  आया यहाँ तक जिस आस  पे
वो उस पे गौर भी नहीं करता

माना हूँ अजीब अजीब चाहते हैं दिल की
कोई पर हमें अब क्यों इंसानों मैं नहीं गिनता

जान ले ले अगर  वो चाहे अब
इस कंगाल से अब देते कुछ नहीं बनता

कहते हैं के दिल से चाहों तो क्या नहीं मिलता
पर क्या करे इस  बेचारे से चाहते अब कुछ नहीं बनता