Saturday, March 17, 2012

जाना पहचाना सा फिर भी अनजाना सा

जाना पहचाना सा फिर भी अनजाना सा
भुला भुला मैं कुछ खुद से बेगाना सा

जाने क्यों आँखे देखती हैं ये मेरी
सपना अधूरा वही जाना पहचाना सा

जाने अब मैं हूँ कहाँ, जाने अब मैं जाऊं कहाँ
जाने अब मैं भूल जाऊं, कब कितना खुद को यहाँ

जाना पहचाना सा फिर भी अनजाना सा
भुला भुला मैं कुछ खुद से बेगाना सा

अब भी जब तू हैं मिले, जाने क्यों सासें से रुक रुक के चलें
हैं कुछ भी नहीं दरमयां, फिर भी एक  रिश्ता सा हैं चलें 

कौन जाने कहाँ ,कितना भटका हूँ मैं यहाँ
तेरी तलाश में, जी के भी जीया कब कहाँ

जाना पहचाना सा फिर भी अनजाना सा
भुला भुला मैं कुछ खुद से बेगाना सा

अब जब जाने लगे हो, तुम मुझे छोड़ के
जी करता हैं रोक लूं, मैं तुम्हे सारे बंधन तोड़ के

हैं ये कैसे उदासी, हैं कैसी बेचैनी
दिल करता हैं , अब मैं बता भी दूं तुम्हें कभी दिल खोल के

जाना पहचाना सा फिर भी अनजाना सा
भुला भुला मैं कुछ खुद से बेगाना सा
 













कैसे हैं ये तेरे नैना...

नैनो की भाषा समझे ना, इंतज़ार को इस ये समझे ना 
कैसे हैं ये तेरे नैना, कैसे हैं ये तेरे नैना

हाथों में जाम तो देखे हैं , आँखों में आंसू देखे ना
कैसे हैं ये तेरे नैना, कैसे हैं ये तेरे नैना

झूठी मुस्कराहटें देखे हैं , गम के ये जाले देखे ना
कैसे हैं ये तेरे नैना, कैसे हैं ये तेरे नैना

यों तो जिंदगी जीयी ही जाएँ, मर मर के जीना मेरा देखे ना
कैसे हैं ये तेरे नैना, कैसे हैं ये तेरे नैना

हम भी जाने कैसे हैं , समझ के भी समझाना चाहें ना
कैसे हैं ये तेरे नैना, कैसे हैं ये तेरे नैना 
 

 

Tuesday, March 13, 2012

पंडित जी कोई मन्त्र पढ़ दो...

पंडित जी कोई मन्त्र पढ़ दो , मौला जी कोई दुआ हैं कर लो।
हमको होने लगा हैं प्यार, थोड़ी सी मेरी help कर दो ।।

मुझको वो देखे तो देखे ही जाये, ऐसा उसपे कोई जादू  गढ़ दो।
दिल में हो उसके मेरा प्यार ही प्यार , ऐसा दिन और रात को कर दो ।।

उसको भी मेरी याद सतायें, मुझसे मिलने रोज वो आये ।
हंस के जब भी वो मुझे बुलाएँ , Time को थोड़ा stop कर दो ।।

जिंदगी ऐसे जीयी न जाये, Red signal को Green  भी कर दो ।
Life हैं ये dark n black , मेरा future थोड़ा सा bright कर दो ।।
 

Monday, March 12, 2012

शादी कर ले :)

बेटा तू शादी कर ले ,लड़की हैं राजी कर ले।
माँ ने समझाया मुझको, बहना ने बहलायाँ मुझको।।

बाबा ने रोब दिखाया, बोले गुजरा वक़्त फिर न आया।
बतीस का हो चुका हैं, अब तो तू हामी भर ले ।।

कैसे कैसे सपने दिखाएँ, रोज नए फोटोग्राफ दिखाएँ।
माँ ने कहा कर्ज चुका दे, बाबा ने कहा फर्ज निभा ले ।।

दीदी भी कम नहीं थी, साज़िश उसने भी खूब रची थी।
भांजी से कहलाया मुझको , मामा मामी ला दो मुझको।।

हम ठहरे बहते पानी, अपना न कोई सानी ।
रात हर हैं महफ़िल अपनी , हर शाम होती है प्लानिंग अपनी।।

हम नहीं थे फ़सने वाले, सोचा किसी तरह थोडा और वक़्त गुजारे।
क्यों हम बर्बादी कर ले , DD1 जैसी क्यों लाइफ कर ले ।।

हमने सबको समझाया, life का अपनी  vision बताया।
अटल कलाम राहुल सबका ध्यान कराया, फिर भी कोई फर्क न आया ।।

सबके सब अड़े थे ऐसे, सरकारी कोई फाइल हो जैसे।
फिर वही सबने पुराना गाना गाया, के  "बेटा तू शादी कर ले "।।

क्या हम करते फिर यारों, फसे इस बार कुछ बुरे थे यारों ।
फिर हमने भी एक पेंच लगाया, जो meet न हो वो criterion लगाया ।।

कहा लड़की देखने की हो कटरीना जैसी, intelligent हो कल्पना जैसी ।
हर महीने लाख कमाए , खाना Radission माफ़िक बनाये ।।

गाये तो बिलकुल श्रेया जैसी, खेल में हो सायना जैसी ।
सुबह पूजा पाठ करें ,  आपका भी थोडा ख्याल करे ।।

ऐसी मिल जाएँ गर कही, कह दे गर वो हाँ मेरे लिए।
तो हम भी शादी कर ले , आपकी ये आरज़ू भी पूरी कर ले ।।

तब से थोड़ी ख़ामोशी सी हैं, हमारी लाइफ settle सी हैं  |
कई दिनों से फ़ोन नहीं आया , के "बेटा तू शादी कर ले "।।