Monday, July 1, 2013

खुदा न करे के तू तन्हा रहें

खुदा  न करे के तू तन्हा  रहें
जा रहा हूँ मैं के मुझे जाना ही होगा

वक़्त की राह पर , तुम न थकना कभी
न देखना मुड़  के पीछे , तुम्हें मुझे भुलाना ही होगा

रात के छोर पर , जब चले हौसला भी छोड़कर
तुम न घबराना कभी, दिया इक जलना ही होगा

मैं रहू न रहूँ
इस बड़े से जहाँ में , तुम्हे अपना कोई बनाना ही होगा

Tuesday, June 4, 2013

अंधेरों से आगे उजालों का गाँव हैं

अंधेरों से आगे उजालों का गाँव हैं

उमीदों से बनी पगडंडियाँ उस की
और इरादों की नेक उन पे छाव हैं
लहलहाते है वहां खेत मेहनत के
सीचती जिन्हें नदी प्यार की सुबह शाम हैं

अंधेरों से आगे उजालों का गाँव हैं


हर कोई वहाँ एक से बढकर एक है
पर फिर भी न वहाँ कोई सब के ऊपर एक हैं
हर की नज़र में वहाँ हर कोई खास हैं
सुनते है वो रखते अपना आइना हर पल साथ हैं

अंधेरों से आगे उजालों का गाँव हैं

न मस्जिद की अज़ाने , न मंदिरों का अधूरा ज्ञान हैं
जो भी हैं सब ने सीखा  जिंदगी इक साथ हैं
स्कूल जिंदगी के वहाँ खुले हर पीपल की छावं हैं
बच्चे सीखें बुजुर्गों से जिनके तुर्जूबो  की मिसाल हैं

अंधेरों से आगे उजालों का गाँव हैं

बावरें ... बावरें ... बावरें

चाहें जैसा भी तू भेष धर ले
उसके मन में न समा पायें तू

चाहे कितना भी तू सूरज से लड़ ले
उसकी परछाई न बन पायें तू

बावरें ... बावरें ... बावरें


चाहें कितना भी तू इंतज़ार कर ले
उसका वक़्त न बन पायेगा रे तू

चाहें कितना भी तू अब लुटा जिंदगी
उसकी मुस्कराहटें न बन पायेगा तू

बावरें ... बावरें ... बावरें

Wednesday, April 24, 2013

चल चले लिखें नयी सहर

चल चले लिखें नयी सहर
रात के पिंजरों को तोड़कर
उन नम हम आँखों को खोजे
दे आने वालें उजालों की उन्हें खबर

चल चले लिखें नयी सहर

चंदा मामा से चल ये कहें
रात भर वो यूँ ही क्यों घूमता रहें
आ के रहें बड़े मैदान के पेड़ पर
रात भर हमारा खेल फिर चलता रहें

चल चले लिखें नयी सहर

देख दुनिया ये कितनी रंगीन हैं
तितलियों के पर भी अजीब हैं
पकड़ता हूँ इतिना संभाल के
फिर रंग देते हैं अंगुलियां ये जान के

चल चले लिखें नयी सहर

आवाजों में इतिना रंज क्यों हैं
न जाने इन्हें हर बात का गम क्यों हैं
देख मैंने तो तोड़कर इस पत्ती को
देख लियें हजारं रंग दिल खोल कर

चल चले लिखें नयी सहर

सच में बड़ा हैं ये तेरा शहर
शायद मेरे गाँव से दो चार गज
हर तरफ परेशान से इंसान से
थक गया हूँ समझातें यहाँ मतलब प्यार के

चल चले लिखें नयी सहर