Thursday, January 26, 2012

जब हद से कोई गुज़र गया...

जब हद से कोई गुज़र गया
जब दर्द भी दर्द से टूट गया
जब वक़्त भी सहमा सा थम गया
जब भीतर भीतर सब जल गया

तब भी न जाने क्यों रहा
मेरा खुदा चुपचाप -चुपचाप

जब सासें साथ न देने लगी
जब तन्हाई भी तन्हा लगने लगी
जब आँखों में आसूं भी न रहे
जब दुनिया ओझल होने लगी

तब भी न जाने क्यों रहा
मेरा खुदा चुपचाप -चुपचाप

जब अहसासों की कीमत भी न रही
जब ख़ुशी भी गम सी लगने लगी
जब सपने सारे बिखरने लगे
जब खुद से बेगाना मैं होने लगा

तब भी न जाने क्यों रहा
मेरा खुदा चुपचाप -चुपचाप
न जाने क्यों रहा खुदा
चुपचाप चुपचाप ....




न कुछ कह के...

न कुछ कह के सब कुछ कहने की
आदत तेरी आँखों ने छोड़ी नहीं

यूँ ही बस  बात बात पे जां
जान मेरी लेने की आदत तूने छोड़ी नहीं


कैसे फिर न मनाऊँ में तुझे
दिल ने मेरे याद करने की तुझे आदत छोड़ी नहीं


जाओ जहाँ भी जाते हो रूठ के तुम
जानता हूँ तूने लौट आने की आदत छोड़ी नहीं


क्यों नाराज सी हैं दुनिया मुझ से
परवानों ने भी तो शम्मा पे मरने की आदत छोड़ी नहीं



Saturday, January 21, 2012

खाली खाली लम्हों में रंग

खाली खाली लम्हों में रंग भरने को जी करता हैं
क्या करूँ हल पल तुझसे मिलने को जी करता हैं

जानता हूँ क्या हक़कीत क्या हैं ख्वाब
पर खवाबों में जीने को जी करता हैं

कौन छोड़ता हैं दुनिया के सारे कामों काज
पर देख के तुझे तुझे देखने को ही जी करता हैं

जाने कहाँ ले जाना चाहे हैं मुझे ये जिंदगी
क्या करूँ बस तेरे दर तक ही जाने को जी करता हैं

कैसे रोक ले अब मुझ को ये सारा जहान
तुझ पे होने को निसार मेरा जी करता हैं


तेरा इशक हैं खुदा की इबाद्दत

तेरा इशक हैं खुदा की इबाद्दत
मैं करूं खुदा की इबाद्दत तो बुरा क्या हैं

नशें में रहना खुदा के बुरा नहीं तो
मैं तेरे नशे में रहूँ जिंदगी भर तो बुरा क्या हैं


क्यों कहती हैं दुनिया के बेहतर हैं भूल जाऊं तुझे
याद करता हूँ गर में हर घड़ी खुदा को तो बुरा क्या हैं


चाँद रोशन रहे सूरज से दुनिया रोशन रहे
में तुझ से रोशन रहूँ मेरा दिल रोशन रहे तो बुरा क्या हैं

रहकर जब न रह पाया तेरे दिल में एक पल को
न रहकर गर याद आ जाऊं पल को तुझे तो बुरा क्या हैं