DIVINE SOLICITUDE
Sunday, May 27, 2012
हर बार यही सोचता हूँ...
हर बार यही सोचता हूँ, तुझे देखने के बाद
कल से नहीं सोचूंगा कुछ ,तुझे देखने के बाद
पर तमन्ना हैं के छोड़े ही नहीं , सजा ही लेती हैं
कुछ ख्वाब नये ,रोज तुझे देखने के बाद
कौन हो तुम तुम ही तो हो
मेरी इन आँखों की चमक
मेरी इन बातों में नमक
रहे जो सीने में वो धड़क
कौन हो तुम तुम ही तो हो
मेरी जाँ ,मेरी जाँ
जिसके आगे हूँ मैं बेबस
जिसकों सोचू मैं बेसबब
रहे जो मेरे खवाबों में कसक
कौन हो तुम तुम ही तो हो
मेरी जाँ ,मेरी जाँ
जो रंगी हो वो शाम हो
सुबह से लबों पे हैं वो नाम हो
रहे जो हरदम अधूरी सी जिंदगी की वो आस हो
कौन हो तुम तुम ही तो हो
मेरी जाँ ,मेरी जाँ
ऐ जिंदगी मेरी जिंदगी
सुबह की किरणों की तरह से, मेरी पलकों से छन के आ
अब आ जरा कुछ इस तरह से, के नया सवेरा दिखाने आ
ऐ जिंदगी मेरी जिंदगी
रह गए थे कुछ जो फासलें, अब मिटाने उन को आ
मेरी रूह को उसके खुदा से, अब मिलाने तू हैं आ
ऐ जिंदगी मेरी जिंदगी
कुछ बात न कर बस साथ चल, कुछ देर ये मेरी राह चल
जो खो दिया था मैंने पा के भी, था हैं क्या अब ये बताने आ
ऐ जिंदगी मेरी जिंदगी
Sunday, May 6, 2012
तेरे रूबरू , तेरे रूबरू ...
जो कहना था वो न कह सका
जो करना था वो न कर सका
मैं था वही जो मैं था नहीं
तेरे रूबरू , तेरे रूबरू
तेरे आने की ख़ुशी भी थी
तेरे जाने के गम भी थे
पर चाह के भी न जता सका
तेरे रूबरू , तेरे रूबरू
हूँ कशमकश में जी रहा
हर लम्हा इक आस पे बीत रहा
बारहा किया इकरार, पर न कर सका
तेरे रूबरू , तेरे रूबरू
इन आँखों में हैं जो पढ़ भी लो
जो लबों तक न आये उसे अब सुन भी लो
हूँ मैं बेकस, हूँ मैं बेबस
तेरे रूबरू , तेरे रूबरू
Newer Posts
Older Posts
Home
Subscribe to:
Posts (Atom)