Friday, October 2, 2009

में सोचता हूँ , के वो क्यों न हुआ

में सोचता हूँ , के वो क्यों न हुआ।

जो होता तो,न जाने क्या क्या होता॥

इस गली से थोड़ा आगे,उस बाग़ के किनारे।

अपना भी एक छोटा सा आशियाँ होता॥

घर के दरवाजें होते कत्थई रंग के, खिड़कियों पे परदे होते कुछ हलके रंग के।

घर की दीवारों पे, तेरी मेरी तस्वीरें होती॥

हर दिन शाम को,तुम करती मेरा इन्तेजार ।

में आता ले के , तेरे चेहरे पे एक मीठी सी मुस्कान॥

ऐसे दिन होते तो कैसा होता, हर सुंदर सपना सच होता तो कैसा होता।

जिंदगी यूँ ही मेरहबान होती,तो हर लम्हा कितना खुबसूरत होता ॥

नाकामियां और में......

नाकामियां और में ,साथ-साथ चलते रहे।

कभीं में उसकी, कभी वो मेरी पर्छैयाँ बन॥

बहुत सी आशाएं थी, इस दिल में।

वो टूट गई हालातों के पत्थर से, एक शीशा बन॥

देखता हूँ ख़ुद को आज भी,आईने में एतेमेनान से।

न जाने इस पतझड़ में , कहा गई वो रोनक बहार बन॥

हर गली इस शहर की ,आज भी लगती है पहचानी मगर।

इनमें न जाने कहा गई मेरी पहचान , गुमनामी का इश्तेहार बन॥

सोचता हूँ आज भी ,इन अंधेरों को रोशन करने की.

पर हौसला पल में कहा जाता हैं, तपती जमी में पानी बन॥

पी गया हूँ सारा जहर, जो दुनिया से मिला हैं ।

पर क्यों मुझे देवता बनाने लगे हो, मर जाने दो एक इंसान बन॥

Wednesday, August 26, 2009

कल का हमको एक अरमान सही

आज तुम भी थे, आज हम भी थे।


फिर भी ऐसा लगा, कितने हम अजनबी थे॥


चार पल का साथ सही , जिंदगी हुई यों ही मेहरबान सही ।


ना देखा तुमने हमें न हमने तुमें, फिर भी थी तो मुलाकात सही ॥


पता हैं वक्त नहीं साथ हैं मेरे , मगर दिल में तेरी एक हसरत ही सही ।


कल फिर यों ही मिल नहीं पायेंगे हम , पर कल का हमको एक अरमान सही॥




Monday, April 20, 2009

क्या जवाब दूँ की मैं हूँ कौन...

क्या जवाब दूँ की मैं हूँ कौन,
भूल गया हूँ के में था कौन \\

आख़िर वो मुझे क्यों याद रहा ,
जिसके लिए में हूँ अब जाने कौन \\

नम आंखों से देखता हूँ इस खाली जाम को,
ले गया माये जिंदगी जाने कौन \\

नस- नस में खून कहा अंगारे दर्द के बहते हैं ,
इस जहा में इलाजे इश्क आख़िर जाने कौन \\